Dabhara News : नगर पंचायत डभरा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण शुरू

सक्ती. नगर पंचायत डभरा में इन दिनों विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है. नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड और आरसीसी नाली निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है.

 



नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू के नेतृत्व में नगर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे नगर की तस्वीर बदलती नजर आ रही है. नगर में हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए डिवाइडर ने नगर की सुंदरता बढ़ गई है. साथ ही अब विभिन्न वार्डों में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड और आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में वार्ड 12 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

कार्यक्रम में डभरा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ, नगर पंचायत सीएमओ आनंद राय, उपाध्यक्ष लीलांबर सिंह जगत, पार्षद रजनी साहू, सुनंदा बरेठ, सुभाष अग्रवाल, रामरतन माली, पूर्व एल्डरमैन शैलेंद्र बंजारे, मंडल महामंत्री मनोज पटेल सहित ठेकेदार हिरेंद्र चंद्रा उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!