




जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामला मुड़पार गांव का है और तीनों आरोपी आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी, अविनाश सूर्यवंशी, विक्की सूर्यवंशी, मुड़पार गांव के ही हैं.
दरअसल, मुड़पार गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग सुशील पांडेय ने सारागांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 मार्च की रात में आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी, अविनाश सूर्यवंशी, विक्की सूर्यवंशी, दुकान पहुंचे और सिगरेट, गुटखा मांगे. जब बुजुर्ग ने सामान देने के बाद रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज की, फिर दुकान के अंदर घुसकर बुजुर्ग से मारपीट की. रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 296, 351(3), 115(2), 331(2), एवं 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया. इसके बाद, सारागांव पुलिस ने तीनों आरोपी आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी, अविनाश सूर्यवंशी, विक्की सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.





