Janjgir Big News : नहर में नहाते वक्त बहे युवक की लाश मिली, पुलिस कर रही जांच…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की बड़ी नहर में नहाते वक्त बहे युवक की लाश मिल गई है. कल जांजगीर के आईबी रेस्ट हाउस के पास युवक बह गया था, जिसका शव भैंसमुड़ी गांव में मिला है. मृतक युवक शुभम राय, बिलासपुर का रहने वाला था. एक दिन पहले दोस्त के साथ वह जांजगीर आया था. सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच कर रही है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir ASI Line Attatch : पुलिस अधीक्षक ने ASI को लाइन अटैच किया, ...इस लापरवाही पर हुई कार्रवाई, देखिए आदेश...

दरअसल, कल दोपहर आईबी रेस्ट हाउस के पास युवक नहा रहा था और नहर में छलांग लगाया. इसके बाद युवक ऊपर नहीं आया, क्योंकि युवक को तैरना नहीं आता था. सूचना के बाद गोताखोर की टीम पहुंची और खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं चला और आज उसका जांजगीर से 10 किमी दूर भैसमुड़ी गांव में मिली है. सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : प्राकृतिक खेती का मॉडल देखने किसान स्कूल बहेराडीह पहुंची क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण लें रहीं प्रशिक्षण

error: Content is protected !!