Janjgir Big News : 4 मिनरल वाटर और पानी पाउच फर्मों में खाद्य प्रशासन ने जांच की, सैम्पल जांच के लिए भेजा, आगामी आदेश तक उत्पादन पर रोक, नोटिस भी जारी…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के 4 मिनरल वाटर और पानी पाउच फर्मों में खाद्य प्रशासन ने जांच के लिए सर्विलांस नमूना संकलित किया है और आगामी आदेश तक इन फर्मों में पानी के उत्पादन पर प्रतिबंध लगा दिया है. इन 4 फर्मों को नोटिस जारी किया गया है और कमियों को दूर नहीं करने पर खाद्य लायसेंस को निलंबित किया जा सकता है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

खाद्य प्रशासन के अभिहित अधिकारी मोहित बेहरा ने बताया कि तिलई गांव के रानीसती मिनरल पैकिंग, ड्रिंकिंग वाटर, किंग ऑरो, धुरकोट गांव के सम्राट मिनरल वाटर और जांजगीर के पप्पू ट्रेडर्स से वाटर और पाउच का सर्विलांस नमूना संकलित किया गया है. खाद्य प्रशासन की कार्रवाई से हड़कम्प है. इन फर्मों पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत बघेल की टीम ने कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big News : टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट लगने से व्यक्ति की हुई मौत, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!