JanjgirChampa Arrest Jail : डेढ़ साल के बेटे की ईंट मारकर हत्या करने वाले सनकी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, पामगढ़ क्षेत्र में हुई संगीन वारदात…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना के हिर्री गांव में डेढ़ साल के बेटे की ईंट मारकर हत्या करने वाले सनकी पिता शिवा निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वारदात के पीछे कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता शिवा, सनकी है और मानसिक रूप से कमजोर है. इस वजह से उसने संगीन वारदात को अंजाम दिया है.

 



दरअसल, घटना के वक्त घर में पिता शिवा निषाद और उसकी मां, पिता थे. उसकी पत्नी नहाने तालाब गई थी. इस दौरान युवक शिवा ने अचानक से अपने डेढ़ साल के बेटे अनुराग को पकड़ा और मोहल्ले के एक खंडहर मकान की ओर निकला. पीछे से युवक की मां सीताबाई भी पहुंची, तब देखा कि युवक, अपने मासूम बेटे को ईंट से मार रहा है. इसके बाद युवक की मां ने बचाने का प्रयास किया तो युवक ने अपनी मां पर भी ईंट से हमला किया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

इस दौरान किसी तरह सीताबाई ने बच्चे को अपने हाथ में लिया और अन्य परिजन के साथ बच्चे को पामगढ़ अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया. संगीन वारदात की सूचना के बाद मौके पर पामगढ़ पुलिस पहुंची और आरोपी पिता शिवा निषाद को हिरासत में लेकर जांच शुरू की, लेकिन हत्या की कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई. केवल सनकपन में उसने अपने डेढ़ वर्ष के बेटे अनुराग की हत्या कर दी. इस तरह आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh : चक्रधर समारोह में आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन...

Related posts:

error: Content is protected !!