Janjgir Big News : आदतन बदमाश की हत्या का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल,9 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, अन्य 2 आरोपी अब भी हैं फरार

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने आदतन बदमाश की हत्या के मामले में फरार 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में 2 नाबालिग, 2 महिला समेत 9 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी, वहीं मामले के 2 आरोपी अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. मामले में कुल 13 आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : लैलूंगा में प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम राकेश कुमार वर्मा हटाए गए, गोकुल आर.के. को स्वतंत्र प्रभार, अब प्रवीण तिवारी संभालेंगे लैलूंगा की कमान, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

चाम्पा थाने के टीआई मनीष परिहार ने बताया कि 13 जुलाई की रात में हत्या की वारदात हुई थी. भोजपुर में आदतन बदमाश डब्बू की धारदार हथियार, डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद पुलिस ने 2 नाबालिग, 2 महिला समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मामले के 2 आरोपी सोनू रात्रे और सुमित मिरी को गिरफ्तार किया है, वहीं प्रकरण के अन्य 2 आरोपी अब भी फरार हैं, जिसकी तलाश चाम्पा पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने आदेश जारी किया, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!