Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?



दिल्ली| मिडिल ईस्ट में तनाव और एक दिन की तेजी के बाद गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में फिर भारी गिरावट (gold silver price crash) आई।

एमसीएक्स पर शाम 5 बजे ट्रेडिंग शुरू होते ही सोना 2.10 फीसदी यानी करीब 3064 रुपए सस्ता (gold price crash) हो गया। वहीं चांदी में 5.25 फीसदी यानी 12,333 रुपए की भारी गिरावट (silver price crash) दर्ज हुई।

एमसीएक्स पर अप्रैल 2026 डिलिवरी वाला सोना 1,39,800 रुपए के लेवल पर ओपन (gold price today) हुआ और पल भर में 1,41,033 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा।

वहीं मई 2026 डिलिवरी वाली चांदी 2,21,714 रुपए के लेवल पर ओपन हुई और 2,22,501 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर ट्रेड करने लगी।

हालांकि, खबर अपडेट किए जाने तक गोल्ड में 3600 रुपए और चांदी में 15000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

अब सवाल यह है कि आखिर बुधवार को दिन भर की तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट क्यों आई?

क्या अभी और गिर सकती है सोने-चांदी की कीमत?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने जागरण बिजनेस से खास बातचीत में बताया कि अभी सोने-चांदी में और गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि,

मौजूदा उछाल के बावजूद बड़ी गिरावट का खतरा अभी टला नहीं है। सोने का तुरंत का सपोर्ट 4,000 डॉलर पर है। अगर यह लेवल टूटता है, तो सोना फिसलकर 3,450 से 3,500 डॉलर (भारतीय करेंसी में 1.15 लाख रुपए से 1.16 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक) तक जा सकता है। वहीं चांदी, जो 100 डॉलर के ऊपर टिकने में नाकाम रही, फिलहाल 70 डॉलर के पास सपोर्ट ले रही है, लेकिन यह 50-53 डॉलर (भारतीय करेंसी में 1.76 लाख रुपए प्रति किलोग्राम) तक भी धड़ाम हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

इसके पीछे कई बड़े कारण हैं- मजबूत होता डॉलर इंडेक्स (100 के करीब), 2.4% से ऊपर जाती महंगाई दर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका। जब तक सोना 5,100 डॉलर के पार मजबूती से नहीं निकलता, अगले 4-5 महीनों तक बाजार में दबाव और कमजोरी बनी रह सकती है।

निवेश के लिए क्या बेहतर है- सोना या चांदी?
अजय केडिया ने बताया कि, मौजूदा हालात में चांदी के मुकाबले सोने में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित और बेहतर विकल्प है। ‘गोल्ड-सिल्वर रेशियो’, जो फरवरी 2026 में गिरकर 43.50 पर आ गया था, वह अब 62 के करीब है और इसके 75 तक जाने की उम्मीद है। इसका सीधा मतलब है कि सोना, चांदी के मुकाबले ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगा।

चांदी अपने ऊपरी स्तरों से 50% से ज्यादा टूट चुकी है, जबकि सोने में सिर्फ 26% के करीब गिरावट आई है, जो दिखाता है कि चांदी में रिस्क बहुत ज्यादा है। सोने को दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी (2026 में करीब 850 टन) और ‘सुरक्षित निवेश’ (सेफ हैवन) होने का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

error: Content is protected !!