JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालक की मौत, सवार 2 बच्चे को आई मामूली चोट, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के दुरपा गांव के दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई और दोनों बाइक चालक की मौत हो गई है. हादसे में दोनों बाइक सवार 2 बच्चों को मामूली चोट आई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.



पुलिस के मुताबिक, सक्ती जिले के हसौद क्षेत्र के हरेठी गांव का मनोज केंवट, एक बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे, वहीं बिर्रा के नकटीडीह गांव से युवक पीयूष टार्जन, एक बच्चे के साथ बाइक से शिवरीनारायण आया था. यहां दुरपा गांव में दोनों बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक चालक मनोज केंवट और पीयूष टार्जन की मौत हो गई. मामूली रुप से घायल दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज किया गया है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

error: Content is protected !!