Janjgir-Baloda Big News : भारत माला मार्ग पर एक बार फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, मार्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों की मौत, बार-बार घटनाओं के बाद भी क्यों सबक नहीं ले रहा प्रशासन ?

हरीश साहू, जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के कोरबी गांव में भारत माला मार्ग पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन ने मार्निंग वॉक में निकले 3 बुजुर्ग को कुचल दिया और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में बलौदा पुलिस जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है. भारत माला मार्ग पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है. कोरबी के हादसे में सन्तू यादव ( कोरबी ) और केदाल बरेठ, दिलहरण वैष्णव ( डोंगरी ) की मौत हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Baheradih News : चार साल बाद फिर सिवनी पहुंचा बहेराडीह के किसानों का धान खरीदी केंद्र, किसान स्कूल के संचालक की पहल लाई रंग, पहले सिवनी में होती थी धान खरीदी, चार साल पहले बदलकर कोसमंदा किया गया था केंद्र, किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर से मुख्यमंत्री तक उठाई गई थी आवाज

दरअसल, भारत माला मार्ग में आवागमन शुरू नहीं हुआ है, वहीं कोरबा की ओर से वाहन इस मार्ग पर अनाधिकृत रूप चल रहे हैं. वन वे होने की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं. कोरबी गांव में भी अज्ञात वाहन ने मार्निंग वॉक पर निकले 3 बुजुर्गों को पीछे से कुचला है और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. कोरबा की ओर से बिलासपुर की ओर वाहन जा रहे हैं, जिस पर ना स्थानीय प्रशासन लगा पा रहा है और ना ही भारत माला सड़क प्रोजेक्ट के अफसर कोई ध्यान दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : पुलिस लाइन से थाना में भेजे गए 5 पुलिसकर्मी... SP ने आदेश जारी किया...

ऐसी लापरवाही से कई हादसे हो चुके हैं. 3 महीने पहले अकलतरा क्षेत्र में तहसीलदार की पत्नी की मौत हुई थी, वहीं 1 माह पहले बलौदा क्षेत्र में ही 2 लोगों की मौत हुई थी. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और भारत माला सड़क प्रोजेक्ट के अफसर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर हादसे बदस्तूर जारी रहेगा ?

error: Content is protected !!