Janjgir News : हमारी नहर, हमारा सपना, 16 सप्ताह की मुहिम के बाद मेगा क्लीनअप ड्राइव सफल, कलेक्टर और एसपी ने भी ‘युवा जांजगीर’ टीम की सराहना की…

जांजगीर. ‘हमारी नहर, हमारा सपना’ अभियान के अंतर्गत 27 मार्च को नहरिया बाबा मार्ग स्थित मुख्य नहर में आयोजित मेगा क्लीनअप ड्राइव व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. यह अभियान युवा जांजगीर द्वारा पिछले 16 सप्ताह से लगातार चलाए जा रहे स्वच्छता प्रयासों का एक महत्वपूर्ण चरण रहा.

 



विश्व जल दिवस के अवसर पर नहर की व्यापक और संपूर्ण सफाई का संकल्प लिया गया था, जिसके तहत इस विशेष मेगा ड्राइव का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य नहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर सार्वजनिक संपत्ति के रूप में विकसित करना है, साथ ही लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन लाना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है.

अभियान में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पांडे, नगर पालिका CMO विक्रन भगत, जिला NSS अधिकारी BK पटेल , विभिन्न महाविद्यालयों के NSS अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं युवा जांजगीर के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके अलावा, कृषि महाविद्यालय बनारी में चल रहे NSS विशेष शिविर के स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे अभियान को अतिरिक्त ऊर्जा और सहयोग प्राप्त हुआ.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : जिला अस्पताल एक बार सुर्खियों में, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, '3 दिनों में 1 लाख 10 रुपये का डीजल खपत, भाजपा नेताओं की गाड़ियों में जिला अस्पताल की पर्ची से डीजल भरवाए जा रहे हैं', सिविल सर्जन डॉ. बीएल जागृति ने कहा... 'जिला अस्पताल में लगे हैं 3 जनरेटर'

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए युवा जांजगीर टीम द्वारा संबंधित अधिकारियों, NSS समन्वयकों, कॉलेजों और छात्रावासों में जाकर व्यक्तिगत आमंत्रण दिया गया। साथ ही, पत्र के माध्यम से भी सहभागिता का अनुरोध किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला.

अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए सुझाव दिए कि इसे निरंतर और बड़े स्तर पर जारी रखा जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन और नगर पालिका इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही, एक संगठित टीम बनाकर नियमित सफाई और वृक्षारोपण के माध्यम से स्थायी परिवर्तन लाने पर भी जोर दिया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Child Death : सांप के डसने से 8 साल की बच्ची की मौत, सदमे में परिजन, जांच में जुटी पुलिस...

युवा जांजगीर ने भविष्य की कार्ययोजना में नियमित सफाई अभियान, वृक्षारोपण एवं हरित विकास, जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा नागरिक सहभागिता बढ़ाने जैसे कदमों को शामिल किया है। संगठन का उद्देश्य नहर किनारे हरित क्षेत्र विकसित कर उसे एक स्वच्छ और आकर्षक स्थान के रूप में स्थापित करना है.

अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता की शुरुआत व्यक्ति के अपने घर और व्यवहार से होती है, और सामूहिक प्रयासों से ही किसी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

युवा जांजगीर ने इस अभियान की सफलता के लिए सभी सहयोगियों, प्रशासनिक अधिकारियों, NSS टीम और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। “आइए, हम सब मिलकर स्वच्छ, सुंदर और जागरूक जांजगीर के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : अमोदा गांव के किराना दुकान से अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सामान सहित 30 हजार की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुए बदमाश, पुलिस की गश्त की खुली
error: Content is protected !!