Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में 29 बरस पहले बना ‘शबरी सेतू’ हुआ जर्जर, गड्ढे की वजह से हो रहे हादसे, मरम्मत की दरकार, कलेक्टर ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के शबरी सेतू को बने 29 बरस का वक्त बीत गया है. इस जर्जर पुल की मरम्मत नहीं होने से राहगीर परेशान हैं. ब्रिज में जगह-जगह गड्ढे हैं. पिछले बरस इस पुल की एक साइड की मरम्मत हुई, जो राहगीरों के लिए और मुसीबत बन गई है. ब्रिज के ऊपर सड़क ऊपर-नीचे हो गई है और ऊपर से पुल पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं. इससे आए दिन लोग गिरते रहते हैं और कई हादसे हो चुके हैं. सबसे बड़ी बात, इस ब्रिज से रोजाना हजारों वाहन और लाखों लोगों की आवाजाही होती है और बिलासपुर-जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, सारंगढ़-रायगढ़ को जोड़ने वाला यह काफी व्यस्ततम मार्ग है.

 



इसे भी पढ़े -  Raipur : CM विष्णुदेव साय का 29 जुलाई को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

लोगों के द्वारा ब्रिज के ऊपर सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है. इस पुल पर आए दिन हादसे हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है, पुल जर्जर हो चुका है, जो हादसे को लगातार न्योता दे रहा है. इधर, मामले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा है कि पुल पर सड़क की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत हो गई है, जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी (जांजगीर) में गुरु पूर्णिमा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
error: Content is protected !!