Baloda News : भाजपा बलौदा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण में 8 सत्र हुए, अलग-अलग वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण…

जांजगीर-बलौदा. भारतीय जनता पार्टी बलौदा मंडल का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा नया भवन में सम्पन्न हुआ. 28 मार्च को शाम 5 बजे भाजपा के जिला सह प्रभारी राजेन्द्र वैष्णव द्वारा ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. प्रशिक्षण वर्ग में 126 लोगों ने सरल एप के माध्यम से आनलाइन पंजीयन कराकर प्रशिक्षण प्राप्त किया. इस प्रशिक्षण में 8 सत्र हुए, जिसमें अलग-अलग वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमे कार्यपद्धति, इतिहास एवं विकास, अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार की दृष्टि, सोशल मिडिया, AI , नमो एप , सरल एप , बुथ प्रबंधन, मन की बात , टिफिन बैठक, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, विषयों पर जिला स्तरीय वक्ताओं ने सभी को प्रशिक्षित किया.

 



इसे भी पढ़े -  Mahasamund Police Transfer : 10 TI और 4 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखिए सूची...

इस प्रशिक्षण वर्ग के बीच मे ही 29 मार्च को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को भी सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर सुना , जिसमें जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े , जिला महामंत्री नंद चौधरी, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय उपस्थित रहे. इन सभी के साथ साथ पामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संतोष लहरे जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल एवं आशुतोष गोस्वामी ने भी अपना सत्र लिया. इस वर्ग में प्रशिक्षण प्रमुख दुर्गेश स्वर्णकार रहे और भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश गुप्ता ने सभी का आभार प्रदर्शन किया. संचालन मंडल महामंत्री सतीश यादव एवं अनिल हरवंश ने किया. पंजीयन का कार्य सोशल मीडिया प्रमुख धर्मेन्द्र यादव एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष भूपेश देवांगन एवं टीम के द्वारा किया गया इसके अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र यादव, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सत्येन्द्र कश्यप, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणु लीलाधर थवाईत एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पिताम्बर माथुर एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश भैना एवं सभी के टीम ने मिलकर इस प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : नगर पंचायत नरियरा की सेवा सहकारी समिति में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान, बिना खाद के खेती कार्य करने किसान मजबूर...

नगर पंचायत बलौदा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी एवं सभी पार्षदों ने भी इस प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लिया. इसके अतिरिक्त बल्ला श्रीवास, राधेश्याम शर्मा, हितेश गौरहा, मनोज यादव, हेमन्त कटकवार, महेन्द्र दुबे, एस. कुमार देवांगन, रमाकांत यादव, मणीकांत अग्रवाल, शिवाजी अग्रवाल, अंजनी बरेठ, रोशन यादव, शुभम स्वर्णकार, राजीव रंजन जाटवर एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस प्रशिक्षण वर्ग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

error: Content is protected !!