Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार… ASP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में पुलिस का बदमाशों में कितना खौफ है, वह इससे समझा जा सकता है कि भोजपुर चौक से पीआईएल रोड के मध्य बदमाश, कत्ता लेकर राहगीरों को डरा रहे थे. खुलेआम बदमाशों की ऐसी हिमाकत घण्टों चलती रही. पुलिस को मामले की जानकारी मिली, लेकिन तत्काल अलर्ट नहीं हुई. बाद में, उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया तो उन्होंने मामले की गम्भीरता को समझा और पुलिस टीम को रवाना किया. इस तरह 1 बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है और दूसरे की तलाश की जा रही है. मामले में चाम्पा पुलिस की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि बदमाश यदि बड़ी घटना को अंजाम दे देते तो किसकी जवाबदेही होती ? बदमाश, कत्ता लेकर सड़क पर राहगीरों को डराते रहे. इससे यह भी पता चलता है कि चाम्पा पुलिस का बदमाशों में कितना खौफ है ?

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

इधर, एडिशनल एसपी डॉ. यूलैंडन यॉर्क ने कहा है कि मामला गम्भीर है. सड़क पर बदमाश, कत्ता लेकर डरा रहे थे. आगे से ऐसे हालात ना बनें, इसके लिए सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है और बदमाशों पर लगातार कार्रवाई करने कहा गया है. जानकारी मिलने के बाद इस मामले में 1 आरोपी को पकड़ लिया गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

Related posts:

error: Content is protected !!