




जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा के केराकछार गांव में करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत हो गई है. रेत से भरे हाइवा के ऊपर तिरपाल बिछाते वक्त यह हादसा हुआ. सड़क के ऊपर से 11 केव्ही तार गुजरा है. मृतक ड्राइवर का नाम अरविंद यादव है, जो जांजगीर क्षेत्र के लछनपुर का रहने वाला है.

दरअसल, हसदेव नदी से हाइवा में रेत भरवाकर गाड़ी लेकर ड्राइवर अरविंद यादव जा रहा था. इस दौरान रास्ते में ड्राइवर ने गाड़ी रोकी, फिर ऊपर चढ़कर तिरपाल ढंक रहा था. इस दौरान वह सड़क के ऊपर गुजरे तरंगित तार की चपेट में आ गया और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है.





