Janjgir Death : युवक की हुई मौत, जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 17 के युवक दीपक यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा कि आखिरकार किस वजह से युवक की मौत हुई है ? पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



दरअसल, जांजगीर के वार्ड 17 के महेंद्र यादव का 21 वर्षीय बेटा दीपक यादव घर में था. युवक द्वारा बहुत देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर परिजन ने अंदर जाकर देखा तो युवक बिस्तर में पड़ा हुआ था. फिर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने युवक दीपक यादव को मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत किस वजह से हुई है, यह अभी पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : एक व्यवसायी से साहित्य साधक तक : छत्तीसगढ़ी में श्रीमद्भगवद्गीता रचकर रविन्द्र कुमार सोनी "भारत" ने रचा नया इतिहास, CM को भेंट की गई...
error: Content is protected !!