Janjgir-Mulmula : मुलमुला क्षेत्र में फिर हो गई वारदात, लगातार हो रही घटनाएं, दुकान में डेटोनेटर किया गया ब्लास्ट, दुकानदार के पैर में आई चोट, मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिसिंग पर उठ रहे सवाल…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला क्षेत्र में फिर वारदात हो गई है. क्षेत्र में घटनाएं थम नहीं रही है. लगातार वारदात होने से पुलिसिंग पर सवाल उठना लाजिमी है. ताजा मामला बनाहिल गांव का है, जहां दुकान में बदमाशों ने डेटोनेटर को ब्लास्ट किया है. इससे दुकानदार भूपेंद्र साहू के पैर में चोट आई है. वारदात के बाद मौके पर मुलमुला पुलिस पहुंची है और CCTV खंगाल रही है. दुकानदार ने 2 युवकों पर संदेह जाहिर किया है. इस आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

दूसरी ओर, मुलमुला क्षेत्र में जिस तरह लगातार वारदात हो रही है, उससे सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं कि क्या बदमाशों को पुलिस का डर नहीं रह गया है ? बार-बार हो रही घटनाओं से भी पुलिसिंग और गश्त की पोल खुल रही है. अब देखना होगा, पुलिस वारदात पर लगाम लगा पाती है या फिर ऐसे ही रोज घटनाएं होती रहेगी ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!