Janjgir News : जांजगीर में सांसद कमलेश जांगड़े ने ली प्रेसवार्ता, नारी शक्ति वंदन को लेकर रखी बातें…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में नारी शक्ति वंदन को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता मिरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पांडेय मौजूद थे.

 



यहां मीडिया से बात करते सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि महिलाओं को अग्रसर करने में पीएम नरेंद्र मोदी का अहम योगदान है. अब संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिल सकेगा. यह पीएम मोदी का सार्थक प्रयास है. वैसे तो हर क्षेत्र में महिलाओं ने खुद को साबित किया है, लेकिन यह कानून, महिलाओं को और ज्यादा अग्रसर होने में मदद करेगा.

इसे भी पढ़े -  Raipur : आदिम जाति कल्याण विभाग में अफसरों का ट्रांसफर, देखिए आदेश...
error: Content is protected !!