Sakti Big Update : वेदांता पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा मामला, 1 और मजदूर की हुई मौत, अब तक 22 मजदूर की मौत, 12 का इलाज जारी…

सक्ती. वेदांता पॉवर प्लांट हादसे मामले में बड़ा अपडेट है और आज 1 मजदूर की फिर मौत हो गई है. कल भी 1 मजदूर की मौत हुई थी. इस तरह मजदूरों की मौत का आंकड़ा 22 पहुंच गया है और 12 मजदूर का इलाज अभी जारी है, जिसमें कई मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है.

 



दरअसल, 14 अप्रेल को दोपहर 2:30 बजे बॉयलर के ट्यूब फटने से बड़ा हादसा हुआ था. हादसे में 34 मजदूर चपेट में आए थे. पहले दिन ही 11 मजदूर की मौत हो गई थी. फिर दूसरे दिन 9 मजदूरों की मौत हुई थी. इसके बाद, 14 मजदूरों का इलाज रायगढ़ और रायपुर के अस्पताल में चल रहा था. कल 17 अप्रेल को रायपुर के अस्पताल में 1 मजदूर की मौत हुई थी, वहीं आज रायगढ़ के अस्पताल में 1 मजदूर की मौत हो गई है. इस तरह अब तक 22 मजदूर की मौत हो गई है और इलाजरत 12 मजदूर में से कई मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है. ऐसे में आशंका है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : पिता ने ऐसा कदम उठाया कि जिसने सुना, उसका मन सिर उठा... दो मासूम बेटों को पहले... फिर खुद ने... तीनों की मौत ने सोचने पर विवश किया...
error: Content is protected !!