Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

अकलतरा. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में जिला स्तरीय तृतीय सोपान एवं निपुण जांच परीक्षा शिविर का समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी शामिल हुई. इस अवसर पर उन्होंने शिविरार्थियों के उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि स्काउटिंग बच्चों एवं युवाओं में जीवन कौशल, देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भाव का सिंचन करती है. उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया.

 



स्काउटिंग कौशल व गतिविधियो का लिया गया टेस्ट
5 दिवसीय इस जांच परीक्षा शिविर में प्रतिभागियों को प्रमुख रूप से स्काउटिंग नीति, नियम, सिद्धांत, ध्वज, झंडा गीत, प्रार्थना, इतिहास, ए.पी.आर.ओ. भाग 2 व 3, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोपान की विभिन्न गाठें, गैजेट्स निर्माण, बिना बर्तन के खाना बनाना, तंबू बनाना, ब्रिज बनाना, फ्लैग होस्टिंग एवं लॉवरिंग तथा हाइकिंग के विशेष गुर और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

118 प्रतिभागी हुए शामिल, सर्वाधिक सहभागिता शा उमावि मड़वा व भा.वि.म लगरा की रही

राज्य अध्यक्ष व स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव तथा राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा के दिशा-निर्देशों एवं राज्य उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, जिला मुख्य आयुक्त हितेश यादव व जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मनोहर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला सचिव दीपक कुमार यादव की संयोजन व्यवस्था में आयोजित इस शिविर में कुल 118 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, लीडर्स एवं सर्विस रोवर-रेंजर्स शामिल हुए. सबसे बड़ा दल एक एक सर्विस रोवर सहित शा. उमावि मड़वा एवं भारतीय विद्या मंदिर लगरा का 21-21 सदस्यीय रही.
आरके सिंह उमावि अकलतरा से 12, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा से 2, शासकीय हाई स्कूल रसौटा से 4, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पन्तौरा से 5, शासकीय हाई स्कूल करमा से 12, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर से 5, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलई से 4, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा से 21, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा से 1, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी (चांपा ) से 3, डी.डी.एस. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा से तीन, लायंस अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा से 1, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहरिया से 2 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरताल से 7 भारती विद्या मंदिर लगरा से 21प्रतिभागी शामिल रहे. शिविर के विभिन्न अवसर पर सुमित प्रताप सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा ,डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह एसडीओपी अकलतरा, डॉ. जे. के. जैन संस्थापक, ऋषभ विद्योदय कॉलेज, सी. एस. महतो एडीएसओ, अंकित जैन डायरेक्टर ऋषभ विद्योदय कॉलेज, गणेशराम पटेल – संचालक भारतीय विद्या मंदिर, प्रो. डॉ. श्वेता जैन, असिस्टेंट प्रोफेसर, गवर्नमेंट कॉलेज पामगढ़ ने उत्साह बढ़ाया.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

शिविर संचालक डीओसी डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी, शिविर संचालिका डीओसी गाइड श्वेता जायसवाल, डीटीसी पूरन लाल पटेल, अनिल सिदार, राजेंद्र कश्यप, अनुराग कसेर, परमेश्वर सिंह टेकाम, नेपाल सिंह कंवर, प्रभाव वानी, कु. वृंदा बिंझवार, श्रीमती रेखा गुप्ता श्रीमती नंदनी यादव, श्रीमती काजल पाटले, अनुज जैन, राहुल राठौर,सर्विस रोवर मोहनीश बरेठ ,अरमान श्रीवास, भूपेन्द्र कुमार,अरुण बरेठ, प्रेमेन्द्र साहू
के सक्रिय सहयोग से सुचारू रूप से संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!