JanjgirChampa Big News : अलग-अलग 5 घटनाओं में 5 लोगों की मौत, थाना क्षेत्रों की पुलिस कर रही जांच… डिटेल में जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में पांच अलग-अलग घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है. पहला मामला अकलतरा में 19 वर्षीय युवक रूपेश चौहान ने पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. दूसरी घटना बनारी गांव में युवक राजकुमार यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. तीसरी घटना मरकाडीह गांव की महिला निर्मलाबाई कुर्रे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. चौथी घटना बनारी गांव की 54 वर्षीय महिला कमला गोंड़ ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली. पांचवी घटना कमरीद गांव के रेलवे ट्रैक में अज्ञात युवक की लाश मिली है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

दरअसल, अकलतरा के 19 वर्षीय युवक रूपेश चौहान ने अज्ञात कारण से पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इसी तरह से बनारी गांव राजकुमार यादव ने अपने रूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक राजकुमार यादव बिहार राज्य का था, यहां काम करने आया था. तीसरी घटना मरकाडीह गांव की महिला निर्मला बाई कुर्रे, खुद के निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी, तभी करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई. चौथी घटना बनारी गांव की 55 वर्षीय महिला कमला गोंड़ ने बीमारी से परेशान थी, इसकी वजह से जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली. चारों मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. पांचवी घटना कमरीद गांव के रेलवे ट्रैक में अज्ञात युवक की लाश मिली है. जिसकी पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!