JanjgirChampa News : बम्हनीडीह नगरीय निकाय चुनाव, बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब और सांसद कमलेश जांगड़े समेत अन्य नेता पहुंचे…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह नगर पंचायत के निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब पहुंचे. यहां नगर पंचायत के चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है. सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता मिरी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत की सभापति मोहन कुमारी साहू, सक्ती भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत की अध्यक्ष द्रौपदी चन्द्रा, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, बम्हनीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी मौजूद रहे. बम्हनीडीह नगर पंचायत के चुनाव में रमेश डडसेना को भाजपा ने अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है. आपको बता दें, 1 जून को मतदान है और 4 जून को नतीजे आएंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti ACB Action : ACB ने 1 लाख रुपये रिश्वत लेते जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, बिलासपुर ACB की बड़ी कार्रवाई से रिश्वतखोरों में हड़कम्प...
error: Content is protected !!