Sakti News : टेमर में सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने शाल-श्रीफल देकर मितानिनों को किया सम्मानित, मितानिन दिवस मनाया गया

सक्ती. जिले के ग्राम पंचायत टेमर में सरपंच चंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में मितानिन दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पूजा-अर्चना से की गई. इसके बाद सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने गांव की सभी मितानिनों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वाली मितानिनों में नीरा बाघमारे, पूर्णिमा कुम्हार, रमला यादव, संतोषी बरेठ, रमेश्वरी बरेठ, चंद्रकला यादव, योगेश्वरी पटेल, जानकी पटेल, मीना भार्गव, श्रुति यादव शामिल रहीं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Murder Arrest News : पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या की, खाट से गिरने की बताई थी झूठी कहानी, कब्र से शव को निकलवाकर कराया गया PM, रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार...पूरी खबर पढ़िए

इस मौके पर सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कहा कि गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में मितानिनों की सबसे बड़ी भूमिका है. गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर बच्चों के टीकाकरण और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में मितानिनें दिन-रात सेवा कर रही हैं.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फूल कुंवर साहू, जमुना पटेल, रामकुमार देवांगन, ग्राम पटेल रेवतीनंदन पटेल, योगिता घनश्याम पटेल, उप सरपंच अरुण पटेल, पूजा बंजारा, मोहन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  CG Thief Arrest : ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारने पर रची चोरी की साजिश, सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात और कार जब्त...पूरी खबर पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!