Janjgir : अकलतरा के हॉस्पिटल में हंगामा का वीडियो वायरल, डॉक्टर के कमेंट से हुआ हंगामा, जनपद सदस्य के पति और देवर पहुंचे थे अस्पताल…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के हॉस्पिटल में हंगामा का वीडियो वायरल हुआ है. सुअरमाल गांव के बीजेपी के जनपद सदस्य के पति वीरेंद्र पाटले, भाई विकास पाटले की बीपी लो, सुगर की समस्या होने पर तबियत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल पहुंचे थे. आरोप है, यहां डॉक्टर हरीश श्रीवास ने ओपीडी के वक्त 1 बजे के बाद अस्पताल में इलाज कराने आने को लेकर टिप्पणी कर दी. इस पर जनपद सदस्य के पति और उनके भाई ने आपत्ति की. फिर डॉक्टर के व्यवहार को बीजेपी की जनप्रतिनिधि और उनके पति ने गलत बताया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Fraud Arrest : पिज्जा कम्पनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 2 लाख 65 हजार की ठगी, दिल्ली से हुई आरोपी की गिरफ्तारी, ...इस राज्य का है रहने वाला... डिटेल में पढ़िए...

इधर, डॉक्टर का कहना है कि ओपीडी के बाद वे लंच में चले गए थे. नर्स ने सूचना दी तो वे आए और दवा, इंजेक्शन को लिखा था. मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि बीएमओ से जानकारी ली गई है और इलाज कराने जो पहुंचे थे, उनका इलाज किया गया है. अन्य शिकायतों की जानकारी नहीं है, पता लगाया जाएगा. आपको बता दें, डॉक्टर हरीश श्रीवास पर मरीजों से दुर्व्यवहार करने और निजी क्लिनिक का संचालन कर सरकारी अस्पताल में ज्यादा वक्त नहीं देने का भी आरोप लगा है.

error: Content is protected !!