Janjgir-Nawagarh Big News : शिक्षक के निर्माणाधीन घर की छत की हो रही थी ढलाई, ऊपर से गुजरे तरंगित तार की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र अमोदा गांव में छत पर ढलाई करते समय करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री संतोष कर्ष की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, हरदी ( हरि ) गांव का राजमिस्त्री संतोष कर्ष, अमोदा गांव में शिक्षक राजेन्द्र यादव के निर्माणाधीन मकान की छत पर ढलाई कर रहा था. इस दौरान छत के ऊपर से गुजरे हुए तरंगित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने राजमिस्त्री संतोष कर्ष को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. लापरवाही पर सवाल उठे हैं, अब देखना होगा, मामले में क्या कार्रवाई होती है ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!