Janjgir-Akaltara Action : निजी खाद दुकान में कृषि विभाग की टीम ने मारा छापा, 360 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट किया गया जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के सोनडीह गांव में निजी खाद दुकान में कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 360 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट को जब्त किया है. अवैध रूप से भंडारण कर रखा गया था. किसानों को सुचारू रूप से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, कृषि विभाग के उपसंचालक राकेश शर्मा को सोनडीह गांव के निजी खाद दुकान की शिकायत मिली थी. इसके बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो निजी खाद दुकान द्वारा बिना रजिस्टर एवं पॉस मशीन और बिना बिल के खाद का विक्रय किया जा रहा था. फिर 360 बोरी सिंगल सुपर फ़ॉस्फ़ेट का अवैध रूप से भंडारण करने पर जब्त किया गया. बिक्री के नियम को पालन नहीं होने पर जब्त खाद की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!