JanjgirChampa Big News : जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग की टीम ने फिर बड़ी कार्रवाई की, 2 निजी दुकानों से 1372 खाद जब्त किया गया…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग की टीम ने फिर बड़ी कार्रवाई की है. नवागढ़ क्षेत्र के पोड़ी गांव के सुरेश अग्रवाल की दुकान से 1272 बोरी खाद और तुस्मा गांव के पटेल खाद भंडार से 100 बोरी खाद यानी 1372 खाद जब्त किया गया. कृषि विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इससे खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों में हड़कम्प है, क्योंकि अब तक 5 हजार से ज्यादा खाद को जब्त किया जा चुका है और 3 निजी दुकानों को अधिक दर पर खाद बेचने पर सील किया जा चुका है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!