Janjgir-Bamhadih Action : खपरीडीह गांव में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत खपरीडीह गांव में अवैध रेत परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इस दौरान बम्हनीडीह तहसीलदार प्रशांत पटेल सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 



दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने कहा है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े -  Baheradih Big News : बहेराडीह प्रायमरी स्कूल को नियम विरुद्ध किया गया मिडिल स्कूल में मर्ज, शाला प्रबंधन समिति व पालक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!