JanjgirChampa Big News : करही गोलीकांड और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गनपत बघेल का नार्को टेस्ट होगा… SP ने कहा..

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गोलीकांड और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गनपत बघेल का नार्को टेस्ट होगा. इसके लिए, कोर्ट से पुलिस अनुमति लेगी.
मृतक युवक आयुष कश्यप के पिता सम्मेलाल कश्यप ने नार्को टेस्ट की मांग की थी और गनपत बघेल के बजाय अन्य लोगों के साजिशकर्ता होने की आशंका जताई थी. उन्होंने मुख्य आरोपी गनपत बघेल को मोहरा बताया था. इसके बाद, SP विजय पांडेय ने कहा है कि मुख्य आरोपी गनपत बघेल का नार्को टेस्ट कराया जाएगा. इसके लिए कोर्ट से अनुमति ली जाएगी. साथ ही, फरार अन्य 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है. आपको बता दें, प्रकरण में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 23-24 अप्रेल 2026 की रात गोलीकांड और हत्या की वारदात हुई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!