Janjgir-Akaltara Big News : महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने खाया जहर, पुलिस ने राजनांदगांव से आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने निजी फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है और और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने जहर सेवन कर लिया है और उसका बिलासपुर में इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी महिला के मोबाइल को जब्त किया है. गिरफ्तार महिला, राजनांदगांव की है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

दरअसल, अकलतरा थाना क्षेत्र के युवक ने बताया कि राजनांदगांव की महिला ने उसकी निजी फ़ोटो को उसके परिवार वालों को भेजकर ब्लैकमेलिंग करने लगी थी. साथ ही, फ़ोटो को वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग कर रही थी और रुपये नहीं देने पर इंस्टाग्राम में अपलोड करने की धमकी दी थी. इधर, इससे तंग आकर युवक ने जहर सेवन कर लिया है और युवक का बिलासपुर के अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है. युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने वाली महिला को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!