Akaltata News : विश्व महासागर दिवस के अवसर पर बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ की शपथ ली

अकलतरा. बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय के 1 सीजी बटालियन एनसीसी इकाई ने विशेष जागरूकता के तहत विश्व महासागर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की थीम रहमारी धरती बचाएं, अपना भविष्य अपनाएं रखी गई.

 



कार्यक्रम अधिकारी नवीन आदित्य अपने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समुद्र और पर्यावरण की रक्षा करना हमारी पहली जिम्मेदारी है. उन्होंने अपने आसपास स्वच्छता रखने और स्वच्छता को जीवनशैली में अपनाने पर जोर दिया.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जिलों में ध्वजारोहण करने राज्य सरकार ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स सहित महाविद्यालय केछात्रों ने निबंध और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया. प्लास्टिक मुक्त भारत विषय पर व्याख्यान दिया गया. इसके बाद कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

कैडेट्स ने पकरिया गांव में स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली. रैली के दौरान कैडेट्स ने स्वच्छता से जुड़े स्लोगन और नारे लगाए. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों का ध्यान स्वच्छता की तरफ खींचना और उन्हें इसके महत्व के प्रति जागरूक करना था. कैडेट्स ने जनमानस से सीधा संवाद करके सफाई रखने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेट्स ने समुद्री जीवन बचाने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की शपथ ली.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत
error: Content is protected !!