ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में रेलवे समपार फाटक सुरक्षा नियमों के पालन हेतु दिलाई गई शपथ

जांजगीर. रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में रेलवे समपार फाटकों को पार करने के नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ में रेल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना था।

 



इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा विभाग से जी. विश्वकर्मा (सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं चीफ ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, रेलवे सुरक्षा विभाग) संग अन्य रेलवे कर्मचारी ने उपस्थित स्टाफ को समपार फाटक पार करते समय सावधानी बरतने, बंद फाटक को पार न करने तथा रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जी. विश्वकर्मा (सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं चीफ ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, रेलवे सुरक्षा विभाग), जी. आर. मोहन (सिविल डिफेंस वॉलंटियर एवं मेल एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर, बिलासपुर) तथा सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स अभिषेक गुप्ता, किशोर कुमार एवं राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती भिष्मिता साहू, प्राची पाठक, योगेश उपाध्याय, सूरज प्रकाश श्रीवास, सनत सूर्यवंशी, अर्नेस्ट बाघे, कुलदीप शर्मा सहित समस्त विद्यालयीन स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता दी। सभी ने रेल सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय के निर्देशक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल, एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में हुआ एवं इस कार्यक्रम में उनका योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!