Janjgir-Baloda Big News : ट्रेलर वाहन और पिकअप वाहन में टक्कर, 2 लोगों की मौत, 3 घायल, भारतमाला रोड पर हुआ हादसा…

हरीश साहू, जांजगीर-बलौदा. पंतोरा में भारतमाला रोड पर ट्रेलर वाहन और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई. हादसे में पिकअप वाहन में सवार 2 युवक की मौत हो गई है, वहीं अन्य 3 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. बताया गया है कि पिकअप वाहन, रांग साइड से भारतमाला मार्ग में जा रहा था.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

पुलिस के मुताबिक, पिकअप वाहन में 5 लोग कोरबा जिले के केरवा गांव से जामुन लेकर भिलाई मंडी जा रहे थे. तभी पंतोरा चौकी क्षेत्र के भारत माला रोड पर पहुंचे हुए थे. इसी दौरान ट्रेलर वाहन में टक्कर हो गई. हादसे में 2 युवक की मौत हो गई है, वहीं अन्य 3 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!