Janjgir Big News : सीएम पहुंचे पोड़ी, छग में स्कूल खुलने को लेकर CM ने दिया बड़ा बयान…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के पोड़ी गांव में CM विष्णुदेव साय ने 295 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात दी और भूमिपूजन, लोकार्पण किया. इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे. यहां के कार्यक्रम के बाद पोड़ी गांव में ही सत्य निजनाम सत्संग समारोह में CM और मंत्रीगण समेत अन्य नेता शामिल हुए.

 



इसे भी पढ़े -  Surajpur : 6 पुलिस अफसरों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश...

मीडिया से बात करते CM विष्णुदेव साय ने कहा कि जिले को बड़ी सौगात मिली है. अलग-अलग विभागों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया गया.
दूसरी ओर, CM विष्णुदेव साय ने छग में स्कूल खुलने को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि 16 जून से स्कूल खुलेगा. अभी तारीख आगे बढ़ाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. हर साल की तरह शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से स्कूल खुलेगा.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : मशरूम महोत्सव को लेकर किसानों में दिखा उत्साह का माहौल, 26 जून को किसान स्कूल में होगा राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव, तैयारी जोरों पर...
error: Content is protected !!