Kisaan School : मशरूम महोत्सव को लेकर किसानों में दिखा उत्साह का माहौल, 26 जून को किसान स्कूल में होगा राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव, तैयारी जोरों पर…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में 26 जून को पहली बार राज्य स्तरीय ‘मशरूम महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है. महोत्सव को लेकर प्रदेश के मशरूम उत्पादक किसानों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. महोत्सव में मशरूम प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा.-प्रतियोगिता में हरेक प्रकार के मशरूम अर्थात पुटू की प्रदर्शनी लगाई जायेगी, जिसमें मशरूम उत्पादक किसानों और बिहान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओं को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह की ओर से ‘मशरूम मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया जायेगा, वहीं प्रदेश के मशरूम उत्पादक किसानों द्वारा मशरूम महोत्सव के तकनिकी सत्र में मशरूम उत्पादन तकनीक को लेकर अपना-अपना सुझाव आपस में साझा करेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी मैरिज ब्यूरो बनाकर की 6 लाख 65 हजार की ठगी...

किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि उनके टीम में शामिल कमरीद गांव के युवा कृषक भोला यादव और अन्य युवाओं एवं बिहान की समूहों द्वारा मशरूम उत्पादन कारोबार को आजीविका गतिविधियों में अपनाकर अच्छा आमदनी प्राप्त करने मार्केटिंग ब्यवस्था बनाई है, जिनका लाभ मशरूम उत्पादकों कों होगा, वहीं किसान स्कूल की टीम में मशरूम उत्पादक किसान जुड़ रहे हैं. किसान स्कूल से जुड़े युवा मशरूम उत्पादक और मार्केटिंग के अनुभवी भोला यादव यादव ने बताया कि मशरूम उत्पादन के लिये मशरूम महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा मशरूम उत्पादन और उसके प्रसंस्करण तथा मार्केटिंग पर जोर दिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि किसान स्कूल टीम द्वारा जैविक खेती अभियान चलाकर पराली कों खेतों में जलाने के बजाय उससे मशरूम उत्पादन और खेती बाड़ी के लिए जैविक खाद बनाने क़ृषि सखी, पशु सखी, बिहान महिला समूह और बेरोजगार युवक युवतियाँ को आरसेटी के माध्यम से निःशुल्क ट्रेनिंग भी जिला प्रशासन के सहयोग से दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

Related posts:

error: Content is protected !!