Janjgir News : कांग्रेस ने बिजली दर में वृद्धि और अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में रैली निकाली, फिर विद्युत मण्डल के अधीक्षण यंत्री कार्यालय का घेराव किया, JE को चूड़ी भेंट की गई, CM का पुतला दहन…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में कांग्रेस ने बिजली दर में वृद्धि और अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में रैली निकाली और विद्युत मण्डल के अधीक्षण यंत्री कार्यालय का घेराव किया. यहां पुलिस बेरिकेटड्स को तोड़ते हुए कांग्रेसी, SE ऑफिस के गेट पर पहुंचे और नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया. फिर जेई को कांग्रेसियों ने चूड़ी भेंट किया और व्यवस्था ठीक करने की मांग की. इस पर विद्युत मंडल के अफसर ने टेक्निकल समस्या की बात कहते बिजली कटौती को रोकने उचित पहल करने की बात कही है. इस दौरान सीएम का पुतला दहन भी किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Baloda News : राजकेसर हॉस्पिटल बलौदा में वॉटर कलर पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

दरअसल, छग में कई बार बिजली बिल की दर में वृद्धि की गई है. इसे लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. विद्युत मंडल के दफ्तर के बाद पुलिस ने बेरिकेड्स लगाए थे, जिसे कांग्रेसियों ने तोड़ दिया और दफ्तर के मुख्य गेट में पहुंचकर नारेबाजी करते प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़े -  ’’ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के खिलाड़ियों ने 11वीं इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में लहराया सफलता का परचम’’
error: Content is protected !!