Janjgir Big News : पिता ने ऐसा कदम उठाया कि जिसने सुना, उसका मन सिर उठा… दो मासूम बेटों को पहले… फिर खुद ने… तीनों की मौत ने सोचने पर विवश किया…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला क्षेत्र के बिरकोनी गांव में पिता रमेश पटेल ने अपने 2 मासूम बेटों अभिनव और आदर्श के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पत्नी के मायके जाने से रमेश पटेल ने यह आत्मघाती कदम उठाया. इस घटना ने सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया है, क्योंकि 2 बच्चों की उम्र 2 और 3 साल है. घर में तीनों की लाश मिली तो नैला पुलिस को सूचना दी गई. फिर मौके पर CSP योगिताबाली खापर्डे और FSL की टीम पहुंची. फिलहाल, पत्नी के मायके जाने और वहां से नहीं लौटने से रमेश पटेल निराश हो गया था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

पुलिस के मुताबिक, बिरकोनी गांव का रमेश पटेल, हमाली का काम करता था और शराब भी पीता था. इस बात से रमेश का उसकी पत्नी से विवाद होता था और इसी विवाद के चलते 5 दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी, जिसे कल मंगलवार 16 जून को पति रमेश पटेल लेने गया था और पत्नी नहीं आई. इस तरह आज घर में रमेश पटेल ने अपने 2 मासूम बच्चे अभिनव ( 2 वर्ष ) और आदर्श ( 3 वर्ष ) को जहर पिलाया, फिर खुद भी जहर पीकर खुदकुशी कर ली.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

बाद में, जब अन्य परिजन और पड़ोसियों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची तो जमीन पर तीनों की डेडबॉडी पड़ी थी. मौके पर जहर भी मिला था, जिसे जब्त किया गया. पुलिस ने पंचनामा कर तीनों शव का पोस्टमार्टम कराया है. FSL की टीम ने भी मौके से साक्ष्य संकलन किया है. फिलहाल, हर बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है और परिजन का बयान लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!