हरीश साहू, जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में छग ग्रामीण बैंक से अज्ञात बदमाशों ने एक कम्प्यूटर सेट की चोरी कर ली है. घटना के बाद मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुंची. मामले में पुलिस बदमाशों की पतासाजी में जुटी हुई है. पहले भी इस बैंक का ताला टूटा चुका है.

दरअसल, अज्ञात बदमाशों ने जर्वे गांव में छग ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर एक कम्प्यूटर सेट की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और चोरो की पतासाजी में जुटी हुई है. एसपी विजय पांडेय ने कहा है कि पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही है.









