JanjgirChampa News : नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि…

जांजगीर-चांपा. नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई 2026 गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे आई.टी.आई. ग्राउंड, बम्हनीडीह में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना एवं समस्त नवनिर्वाचित पार्षदगण शपथ लेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुणसाव करेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir : संविधान के मूल्यों का सम्मान और शहीदों का स्मरण ही सच्ची राष्ट्रभक्ति: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी होंगे.

इसे भी पढ़े -  CG News : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने 28 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!