JanjgirChampa Big Update : बैंक का ताला तोड़कर कम्प्यूटर सेट की चोरी, बदमाश का CCTV आया सामने, जांच में जुटी बलौदा पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में स्थित छग ग्रामीण बैंक में कम्प्यूटर सेट की चोरी के मामले में नकाबपोश बदमाश का CCTV फुटेज सामने आया है. मेन गेट का ताला तोड़कर बदमाश घुसा, फिर अंदर में गमछे में हाथ रखकर सामग्रियों को छूते बदमाश दिख रहा है, ताकि फिंगर प्रिंट से कोई साक्ष्य ना मिले. बेहद शातिर तरीके से बैग लेकर बदमाश पहुंचा था और ताला तोड़कर कम्प्यूटर सेट ले गया है. बदमाश की पतासाजी में पुलिस जुटी है और संदेहियों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही, अन्य जगह के CCTV की भी जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!