Akaltara News : ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में ओम शांति ब्रह्मकुमारी टीम ने दिखाए नशा मुक्ति पर चलचित्र और लघु फिल्म

अकलतरा. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय परिसर, बनाहिल में ओम शांति ब्रह्मकुमारी टीम द्वारा नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित चलचित्र और लघु फिल्म का प्रदर्शन कर छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

 



ब्रह्मकुमारी टीम ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है। रामायण कालीन कुंभकरण की झांकी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जिस तरह कुंभकरण 6 महीने सोता था, उसी तरह नशे और लापरवाही की नींद में सोए युवाओं को जागना होगा।

इसे भी पढ़े -  Champa Accident : ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों को आई चोट, चांपा थाना के पास का मामला...

टीम ने कहा “हे युवा जागो” और अपील की कि सभी युवा नशा मुक्त, स्वच्छ और स्वर्णिम भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। इसके साथ ही स्वच्छता भारत अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान भी किया गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और लघु फिल्म को देखकर नशे के खिलाफ संकल्प लिया।

error: Content is protected !!