Janjgir-Pamgarh Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले महिला सहित 4 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलग-अलग गांव से की गई गिरफ्तारी, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले महिला सहित 4 आरोपी जगत राम गोंड, सत्य प्रकाश दिवाकर, गोविंदा गोंड, ललिता गोंड को अलग अलग गांव से गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से 82 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जगत राम गोंड, सत्य प्रकाश दिवाकर, गोविंदा गोंड, ललिता गोंड के द्वारा महुआ शराब की अवैध बिक्री की जाती है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और चारों आरोपियों के कब्जे से 82 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!