JanjgirChampa Good News : छत्तीसगढ़ी में श्रीमदभागवत गीता का हुआ प्रकाशन, चाम्पा के व्यवसायी ने किया कमाल, 25 बरस की तपस्या का फल मिला, लोगों ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात’

जांजगीर-चाम्पा. कहते हैं, जब लगन और जुनून हों तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता. अपनी मेहनत और ज्ञान की क्षमता से चाम्पा के रविन्द्र कुमार सोनी ने छत्तीसगढ़ी में श्रीमद भागवत गीता को लिखा है. छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार है, जब श्रीमद भागवत गीता, छत्तीसगढ़ी में छपी है और यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है. उनकी 25 साल की तपस्या का फल अब एक ऐसी पुस्तक के रूप में मिला है, जिसके बाद उन्हें एक नई पहचान मिल गई है. इस तरह अब हर कोई उनकी छत्तीसगढ़ी के प्रति सकारात्मक सोच की तारीफ कर रहे हैं.

 



चाम्पा के रविन्द्र कुमार सोनी, जो पेशे से ज्वेलर्स हैं. व्यवसाय के साथ वे युवा उम्र से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं और शुरू से कुछ अलग करना चाहते थे. अभी तक उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं. साल 2000 में छत्तीसगढ़ बनने के बाद उनके मन में आया कि छत्तीसगढ़ी में श्रीमद भागवत गीता का प्रकाशन हो. इसके बाद, उन्होंने 5 साल तक पांडुलिपी तैयार किया. फिर प्रकाशन के लिए मेहनत शुरू हुई. मुंबई के प्रकाशक से सम्पर्क हुआ तो उन्हें बड़ा प्रोत्साहन मिला. फिर समस्या आई पांडुलिपि के टायपिंग की, कठिन शब्दावली के कारण कोई दूसरा टायपिंग के लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन रविन्द्र कुमार सोनी, लेखन हुनर के साथ कम्प्यूटर से खुद ही टायपिंग करने का ठाना. टायपिंग के बाद तस्वीर की हुई तो उन्होंने खुद ही मेहनत कर श्रीमद भागवत गीता में छपी तस्वीरों को तैयार किया. इतना ही नहीं, प्रकाशन के लिए कम्पोजिंग भी भी भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : दो भाईयों ने तीसरे भाई को खाट में बांधकर पीटा, भाजपा नेता है पीड़ित, नवागढ़ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया...

अब 25 साल की मेहनत ने रंग लाई और अब छत्तीसगढ़ी में श्रीमद भागवत गीता छप गई है. रविन्द्र कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेंट किया है और सीएम ने भी उनकी 25 बरस की इस साधना की तारीफ की है, वहीं राजभाधा से इस अनोखे कार्य को प्रोत्साहन दिलाने की बात कही है. रविन्द्र कुमार सोनी और उनके परिवार का ज्वेलरी दुकान है. इनके जज्बे और अलग जुनून को देखते हुए परिवार के लोगों ने भरपूर सपोर्ट किया. रविन्द्र कुमार सोनी को परिवार के लोगों ने प्रोत्साहित किया, जिसके बाद आज छत्तीसगढ़ी में श्रीमद भागवत गीता छप सकी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : अकलतरा में ISI स्लीपर सेल पकड़ाने का मामला, पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया, पूछताछ में कई खुलासे, अब इस बड़े कानून के तहत भी होगी कार्रवाई...

इसी तरह चाम्पा के लोगों ने भी रविन्द्र कुमार सोनी के प्रयास की सराहना की है और उन्हें चाम्पा के साथ ही छग के लिए गौरव बताया है. छत्तीसगढ़ी को एक नई ऊंचाई देने उन्होंने बड़ा कार्य किया है. जांजगीर-चाम्पा के विधायक ब्यास कश्यप ने भी रविन्द्र कुमार सोनी की मुक्तकंठ से तारीफ की और छग के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है और उन्हें बधाई दी है.

निश्चित ही, छग के सभी रहवासी के लिए गौरव का पल है, क्योंकि छत्तीसगढ़ी को मान देने और अग्रसर करने जिस तरह की पहल चाम्पा के रविन्द्र कुमार सोनी ने की है, इसकी जितनी तारीफ की जाए, कम ही है, इसलिए छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी के लिए उनके इस योगदान के लिए रविन्द्र कुमार सोनी की मुक्त कंठ से तारीफ हो रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर एल्डरमैन बनाने के लिए ढाई लाख रुपये लेने के आरोप के बाद सियासत गरमाई, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने अब ये कहा... पढ़िए...
error: Content is protected !!