Janjgir Big News : भारत – नेपाल अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के लिए ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का चयन…

जांजगीर. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन ’’स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ’’इंडो-नेपाल इंटरनेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026’’ के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ’’29 जुलाई से 31 जुलाई 2026’’ तक आयोजित होगी, जिसमें भारत एवं नेपाल के विभिन्न राज्यों और संस्थानों के उत्कृष्ट खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय के चयनित खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है।

 



अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलना न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को विभिन्न देशों एवं राज्यों के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने, नए अनुभव प्राप्त करने तथा अपनी प्रतिभा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों में विराज तिवारी, गणेश मोदी, ईशान खत्री, यशांश सिंह राठौर, गर्व यादव, गगन कैवत्र्य, अनमोल गोस्वामी, चंद्रमणी साहू एवं प्रत्युष सिंह हैं। इन विद्यार्थियों को संस्था के खेल शिक्षक श्री ऋषभ अग्रवाल के सानिध्य में टूर्नांमेंट में सम्मिलित होने के लिये नेपाल ले जाया गया है। विद्यालय के प्राचार्या ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, धैर्य एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट खेल भावना, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय, जिले तथा छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir : कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव आज

विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारियों ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को समान महत्व देता है। इसी सोच के परिणामस्वरूप विद्यालय के विद्यार्थी समय-समय पर विभिन्न जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं। विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों ने बताया कि चयनित खिलाड़ी पिछले कई महीनों से नियमित अभ्यास, फिटनेस प्रशिक्षण एवं तकनीकी तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण भी कराया गया है ताकि वे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरकर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों से चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय को पूर्ण विश्वास है कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के खिलाड़ी इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगे तथा अपने विद्यालय के नाम को नई पहचान दिलाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

Related posts:

error: Content is protected !!