Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई रैली, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित और राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश…

अकलतरा. बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में राष्ट्र की एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान का आयोजन किया गया.

 



कार्यक्रम के तहत NSS के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर से रैली की शुरुआत की. रैली ग्राम पंचायत बनाहिल के मुख्य चौक से होते हुए विभिन्न गलियों से गुजरी. स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया. इस दौरान महाविद्यालय में आयोजित होने वाले 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम में ग्रामवासियों को सम्मिलित होने की अपील भी की गई. स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे 15 अगस्त के अवसर पर अपने घरों पर गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएं. अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों सहित छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के अभियान युवाओं में देशप्रेम और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

कार्यक्रम में दुर्गा टण्डन, अनुज जैन, अरविंद कुमार, संध्या सिंह, नवीन आदित्य,. राहुल राठौर, सरिता पटेल, चंद्ररुपा कश्यप, संदीप कुर्रे, अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, दिलीप विश्वकर्मा, पायल दास, भगवती देवांगन, हितेश्वरी कश्यप, रश्मि मरकाम, समरीन मिर्जा, राजेश कुमार, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, एनसीसी के कैडेट एवं समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!