Pamgarh News : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्या निकेतन पामगढ़ ने निकाली भव्य रैली

पामगढ़. अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ द्वारा विद्यालय प्रांगण से तहसील चौक तक एक भव्य जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया.

 



इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं में समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना था। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

तहसील चौक तक गूंजे जागरूकता के नारे
विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील चौक पहुंची। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं के हाथों में जागरूकता संदेश देती तख्तियां थीं। स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से नारे लगाते हुए आम लोगों को युवा सशक्तिकरण और समाज के प्रति उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
समाज सेवा के संकल्प के साथ संस्था के संचालक , प्राचार्य, NSS कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मिल कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!