Champa Fraud Arrest : पोस्ट ऑफिस के आरडी खाते में जमा 1 करोड़ रुपये हड़पने वाले आरोपी एजेंट को गिरफ्तार किया गया…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस के आरडी खाते में जमा 1 करोड़ रुपये हड़पने वाले आरोपी एजेंट कृष्णकुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी एजेंट ने हर माह 3-3 हजार 150 खाताधारकों की जमा रकम को पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं कर हड़प लिया था. मामले के खुलासे के बाद खाताधारकों ने चाम्पा थाना और एसपी ऑफिस में शिकायत की थी. इसके बाद एफआईआर दर्ज किया गया था और आरोपी एजेंट फरार हो गया था. इस दौरान पुलिस ने आरोपी कृष्णकुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!