Akaltara Fraud Arrest : पिज्जा कम्पनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 2 लाख 65 हजार की ठगी, दिल्ली से हुई आरोपी की गिरफ्तारी, …इस राज्य का है रहने वाला… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने डोमिनोज ( पिज्जा कम्पनी ) की फ्रेंचाइजी के नाम पर 2 लाख 65 हजार की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी ललित कश्यप को दिल्ली से गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में सायबर ठगी के मामले आए हैं. गिरफ्तार आरोपी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ जबलपुर सायबर थाना में भी डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के राइस मिल संचालन करने वाले युवक संस्कार अग्रवाल ने बताया कि वह गूगल क्रोम के माध्यम से डोमिनोज का फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन किया था. कुछ समय बाद कंपनी का प्रतिनिधि बताकर निखिल तिवारी नामक व्यक्ति ने पंजीयन के नाम पर 2 लाख 65 हजार फीस जमा करने के लिए कहा था. जिसके बाद उसने 10 अप्रेल को आरोपी के खाते में रुपये भेजा था. कुछ समय पंजीयन के लिए पुष्टि की. तब उसे फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी होने के बारे में पता चला था. इसके बाद उसके सायबर हेल्पलाइन ने शिकायत दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

इधर, जांच के दौरान अकलतरा पुलिस ने डोमिनोज फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी ललित कश्यप को दिल्ली से गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!