’’ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के खिलाड़ियों ने 11वीं इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में लहराया सफलता का परचम’’

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था की प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में नेपाल के रमणीय शहर पोखरा में आयोजित ’’11वीं इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप’’ में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए ’’ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर’’ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले, राज्य तथा देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। ’’स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन (ैक्च्थ्)’’ द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत और नेपाल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ’’अनमोल गोस्वामी’’ ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ’’स्वर्ण पदक’’ अपने नाम किया। उन्होंने ’’100 किलोग्राम बेंच प्रेस’’ तथा ’’180 किलोग्राम डेडलिफ्ट’’ सफलतापूर्वक उठाकर अपनी असाधारण शक्ति, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम का परिचय दिया। उनके इस प्रदर्शन की प्रतियोगिता में उपस्थित सभी खेल विशेषज्ञों एवं दर्शकों ने सराहना की। इसी प्रकार विद्यालय के छात्र ’’प्रत्युष सिंह’’ ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजय दिलाई और ’’स्वर्ण पदक’’ अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ’’रजत पदक’’ प्राप्त किए। इनमें ’’गगन कैवत्र्य’’ (वॉलीबॉल), ’’गौरव यादव’’ (क्रिकेट), ’’गणेश मोदी’’ (क्रिकेट), जिन्होंने एक मैच में शानदार ’’23 रन’’ बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, ’’ईशान खत्री’’, ’’विराज तिवारी’’, ’’यशांश राठौर’’, ’’शिरीष राठौर’’ तथा ’’चंद्रमणि साहू’’ (खो-खो) शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया।

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोयला वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई जांच की मांग,18 अगस्त को जन आंदोलन दीपका में

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ दल के ’’मैनेजर एवं कोच ऋषभ अग्रवाल’’ के कुशल नेतृत्व, उत्कृष्ट प्रशिक्षण और प्रेरणादायी मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खिलाड़ियों की सफलता में उनकी अथक मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा उन्हें ’’बेस्ट कोच अवॉर्ड (ठमेज ब्वंबी ।ूंतक)’’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उनके निरंतर प्रयासों की भी सराहना है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ’’ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी’’ के प्राचार्या, प्रबंधन समिति, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों तथा ’’बेस्ट कोच अवॉर्ड’’ से सम्मानित ऋषभ अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत का गौरव बढ़ाते रहेंगे। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि केवल ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की ही नहीं, बल्कि ’’जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ और पूरे भारत’’ के लिए गर्व का विषय है। सकुशल वापसी उपरांत संस्था द्वारा विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए प्रार्थना सभा में प्रमाण-पत्र, मेडल एवं शिल्ड देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। खिलाड़ियों की यह सफलता विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता रहेगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : स्वतंत्रता दिवस पर राजस्व पटवारी संघ भवन में हुआ ध्वजारोहण
error: Content is protected !!