Janjgir News : स्वतंत्रता दिवस पर राजस्व पटवारी संघ भवन में हुआ ध्वजारोहण

जांजगीर. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्व पटवारी संघ जिला जांजगीर-चांपा के भवन में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद देवराज सिंह चंदेल ने राष्ट्रध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 



इस अवसर पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय, राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव एवं लिपिक संघ की जिलाध्यक्ष फिरत किरण सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के अवसर पर वार्ड पार्षद देवराज सिंह चंदेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश की स्वतंत्रता हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग शासन की योजनाओं और सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को याद करने का भी दिन है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन और समाजहित में कार्य करने तथा देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

कार्यक्रम में बृजपाल कुम्भकार, योगेश बनर्जी, प्रमोद कश्यप, चंद्रशेखर कश्यप, टिकेंद्र दीवान, गजानंद साहू, शैलेन्द्र राठौर, अंकित साहू, समरजीत सिंह, राज अजय देवांगन भास्कर अग्निहोत्री, बुद्धेश देवांगन, मोहन कौशिक, लक्ष्मीनारायण राठौर, सूरज नर्मदा, हरिशंकर कश्यप, गोपाल राठौर, संजय शांडिल्य, सतीश राठौर एवं बालमुकुंद राठौर सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!