जांजगीर. भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय जांजगीर में संपन्न हुआ.






इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर संभाग का सम्मान समारोह 20 अगस्त 2026 को जिला पंचायत परिसर ऑडिटोरियम जांजगीर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे होगा।
इस अवसर पर प्रदेश, संभाग, जिला एवं मण्डल स्तर के प्रबुद्धजनों का सम्मान किया जाएगा तथा उनके साथ आत्मीय संवाद भी प्रस्तावित है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा विभिन्न आयोगों एवं विभिन्न आयामों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को वरिष्ठ को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा.
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्य मंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी उद्योग मंत्री लखन देवांगन एवं बिलासपुर संभाग के सांसद, विधायक गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के तैयारी हेतु बैठक लेने आये प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी शांतनु साहू, प्रदेश मंत्री एवं जिला जांजगीर-चांपा के प्रभारी विनय साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, प्रदेश मंत्री किशोर देवांगन, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा नरेंद्र कौशिक, भाजपा महामंत्री नंद चौधरी, कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ. विनय राठौर, सक्ती ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम पटेल, महामंत्री मंत्री रामेश्वर प्रसाद सोनी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, मंत्री भागवत साहू, बिलासपुर ग्रामीण से अरविंद यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु राठौर, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सोनी, अमित यादव, सुधीर राठौर, जिला महामंत्री कमल साहू एवं मनोज यादव, सक्ती जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल, चंपा मंडल अध्यक्ष धीरज सोनी, जांजगीर मंडल अध्यक्ष सरोज साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ साथ आम जनता को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम में राष्ट्रगीत, राजकीय गीत एवं राष्ट्रगान का प्रस्तुतीकरण प्रदीप सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमल साहू ने किया तथा अमित यादव ने आभार प्रदर्शन किया।



